|
ना मुझको लेके आना, तुम अपने ख्यालों में
ये ही कसम है तुमको, बस इसको निभा देना।
चाहता था रहना बन के, इक याद तेरे दिल में
ना याद मुझको करना, हाँ! मुझको भुला देना...
ताने कसे जो दुनिया, चाहत पे कभी मेरी
तो दर्द अपने दिल का, दिल में ही दबा लेना।
ये ही कसम है तुमको, बस इसको निभा देना...
जो पूछे कोई तुमसे, की क्या था तेरे दिल में
तो धोखा जिंदगी का, तुम मुझको बता देना।
तस्वीर पे तुम मेरी, बस गर्द रहने देना
भूले से कभी उसपे, ऊँगली ना फिरा देना।
जो बात मेरी बिसरी, तुमको कभी रुलाये
आँखों से कभी अपनी, आंसूं ना गिरा देना।

ना तुमसे कुछ है माँगा, ना प्यार ही लिया है
बस आंसुओं को अपने, तुम मेरा बना देना।
जिस पल कहेंगी सांसें, ये लम्हा आखिरी है
तो बूंदें आंसुओं की, तुम मुझ पे गिरा देना।
तेरे आंसुओं को पाकर, मेरी रूह चैन लेगी
मेरे जिस्म को तुम देखो, प्यासा ना सुला देना।

© 2008-09 सर्वाधिकार सुरक्षित!